Categories: featured

योगी सरकार का तोहफा: हर ग्राम पंचायत में बनेगा ग्रामीण सचिवालय, इतने लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

ग्रामों के विकास को ध्यान में रखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। इसके मुताबिक अब हर ग्राम पंचायत का अपना भवन होगा। जिसमें ग्राम प्रधान के कार्यालय के साथ इंटरनेट सुविधा युक्त कम्प्यूटर, स्कैनर आदि भी व्यवस्था भी रहेगी। जिन ग्राम पंचायतों के भवन हैं वहां भी बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत को पौने दो लाख रुपए दिए जाएंगे।

नए पंचायत भवन बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार– हर ग्राम पंचायत में भवन बनाने के बाद एक पंचायत सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी, ऐसे में करीब एक लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। लिहाजा पंचायत भवन की समस्या के साथ बेरोजगारी की समस्या भी दूर होगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम डाटा इण्ट्री आपरेटर के चयन और इनकी तैनाती, तथा इन पर होने वाले व्यय को वित्त आयोग, मनरेगा, ग्राम निधि, और अन्य योजनाओं के प्रशासनिक मद में अनुमन्य धनराशि से खर्च किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, प्रदेश में पहली बार ग्रामीण सचिवालय की स्थापना की जा रही है।

बता दें कि उत्तरप्रदेश में फिलहाल 58189 ग्राम पंचायतें हैं और इसमें से 33500 ग्राम पंचायतों में भवन बने हैं, इनमें व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। ऐसे में उनकी मरम्मत और विस्तार के लिए हर ग्राम पंचायत को पौने दो लाख रूपये दिये जाएंगे। प्रदेश में पहली बार ग्रामीण सचिवालय की स्थापना की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago