बलिया- बाल गृह से भागी 12 बालिका, पुलिस ने 2 घंटे में बरामद किया, DM ने 6 को सस्पेंड किया

बलिया। निधरिया स्थित राजकीय बाल गृह(बालिका) से भागी 12 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस की तत्परता से रोडवेज और रेलवे स्टेशन से बालिकाओं को 2 घंटे में ही बरामद कर लिया गया। वहीं जिला अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया। और लापरवाह 6 कर्मी निलंबित कर दिए। फिलहाल सभी बालिकाएं राजकीय बालिका गृह में हैं। दरअसल, राजकीय बालिका गृह में बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था में दो महिला और दो पुरुष होमगार्डस के साथ दो विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी थी।

रात में अचानक 12 बालिकाओं के भागने की सूचना अधीक्षिका ने पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल तत्परता बरतते हुए रोडवेज और रेलवे स्टेशन से सभी बालिकाओं को बरामद कर राजकीय बालिका गृह पहुंचा दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने घटना की जांच के लिए एसडीएम सदर जुनैद अहमद और जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज की समिति गठित कर तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

जांच में ड्यूटी पर तैनात दो महिला होमगार्ड रमावती देवी और लीला देवी के साथ दो पुरुष होमागाईस हंसराज यादव और छोटेलाल यादव के अलावा दो विभागीय कर्मचारी राजेश और बीरबल यादव प्रथम दृष्टया दोषी मिले। सभी को निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक, महिला कल्याण व जिला कमाण्डेन्ट होमागार्ड को पत्र लिखा गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago