बलिया में अवैध असलहा फैक्टरी का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने नरही क्षेत्र से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है । न्यूज़ एजेंसी वार्ता के मुताबिक मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचे और उनके बनाने का सामान भी बरामद किया गया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी कि सोमवार रात सूचना पर नरही पुलिस ने भरौली गाजीपुर मार्ग पर वहद् ग्राम सिकन्दरपुर बार्डर के पास घेराबंदी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे तीन शातिर बदमाशों औरंगजेब अंसारी, गोविन्द राजभर और सुनील गोंड को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सोमवार रात सूचना पर नरही पुलिस ने भरौली गाजीपुर मार्ग पर वहद् ग्राम सिकन्दरपुर बार्डर के पास घेराबंदी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के पास से बने हुए नौ तमंचे 315 बोर, के 07 तमंचे, दो अर्धनिर्मित तमंचे, 315 बोर के 03 कारतूस, 315 बोर के ही 06 बनाये गये कारतूस, तमंचे की 06 नाल और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किये।  गिरफ्तार बदमाशा गाजीपुर जिले के उधरपुर करण्डा गांव के रहने वाले हैं । उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 day ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago