यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले बहुजन समाज पार्टी ने एक सर्वे कराया है. इस सर्वें में चौकाने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये आंकडें सामने आने के बाद मायावती कई सीटों पर उमीदवार बदल सकती है. एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएसपी के एक बड़े नेता ने बताया कि पार्टी ने ये सर्वे एक एजेंसी से करवाया है.
बता दें की इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया ही की कई सीटों पर अगर पार्टी ने टिकट न बदले तो बसपा जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाएगी. इस सर्वे के बाद से मायावती अपने उम्मीदवारों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की तैयारी में हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम सात- आठ टिकट बदलने का फ़ैसला हुआ है. पूर्वांचल की कई सीटों पर पार्टी हारती हुई नज़र आ रही है. सर्वे के बाद से मायावती अलग अलग तरीक़े से ग्राउंड से फ़ीडबैक ले रही हैं.
मायावती ने कैसरगंज से अपने उम्मीदवार संतोष तिवारी का टिकट काट दिया है. मायावती कई सीटों पर पहले ही तीन चार बार उम्मीदवार बदल चुकी हैं. इसके बावजूद उन्हें लग रहा है कि कुछ जगहों पर बीएसपी का प्रत्याशी बीजेपी के मुक़ाबले कमजोर है.
बदले हुए सामाजिक समीकरण के हिसाब से मायावती ने बांसगांव सुरक्षित सीट पर टिकट बदल दिया है. पहले यहाँ दूधराम को उम्मीदवार बनाया गया था. लेकिन अब सदल प्रसाद यहाँ से चुनाव लडेंगें. वे यूपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. इसी तरह देवरिया से भी प्रत्याशी बदलने पर विचार चल रहा है.
पहले यहाँ नियाज़ हसन को टिकट दिया गया था. बाद में उनका टिकट कटा. तो वे कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए. यहां से विनोद जायसवाल अब बीएसपी से चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन बदले हुए हालात में बहिन जी अब यहां से अपना उम्मीदवार बदलने का मन बना चुकी हैं.
सलेमपुर से बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन सर्वे में उनके हारने की रिपोर्ट आ रही है. इसीलिए मायावती ने उनके बदले किसी और नेता को चांस देने का मूड बनाया है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीएसपी अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी.
बता दें की यूपी में समाजवादी पार्टी, बीएसपी और आरएलडी में गठबंधन है. और अब तक मायावती ने सिर्फ़ 17 टिकटों का ही एलान किया है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…