उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मोदी जी की सेना’ वाले बयान पर बवाल और तेज हो गया है। अब न केवल विपक्ष बल्कि खुद बीजेपी के भी लोग योगी के इस बयान के विरोध में उतर आए हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने इस बयान को लेकर योगी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस बयान की आलोचना करते हुए सीएम योगी को देशद्रोही कह दिया। गौरतलब है कि एक अप्रैल को गाजियाबाद में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के चुनाव प्रचार में योगी ने भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ कहा था।
बीबीसी को दिए इंटरव्यू में जब वीके सिंह से पूछा गया कि क्या भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ कहना उचित है। तो इस सवाल के जवाब में वीके सिंह ने कहा, “अगर कोई कहता है कि भारत की सेना मोदी की सेना है तो वो गलत भी है और देशद्रोही भी। भारत की सेना भारत की है, किसी पॉलिटिकल पार्टी की नहीं हैं।” वीके सिंह ने आगे कहा कि “ अगर भारत की सेना की बात करते हैं तो सिर्फ भारत की सेना की ही बात हो। मोदी जी की सेना या बीजेपी की सेना और भारत की सेना में काफी फर्क है।” उन्होंने इस सवाल के जवाब में सफाई देने की भी कोशिश करते हुए कहा कि बीजेपी के प्रचार में सब लोग अपने आप को सेना भी बोलते हैं। लेकिन हम किस सेना की बात कर रहे हैं। इस ध्यान देना हो होगा। हमे चुनाव में देखना होगा कि क्या हम भारत की सेना की बात कर रहे हैं या पॉलिटकल वर्कर्स की।
यह मामला एक अप्रैल का है। और उस समय का है जब गाजियाबाद में योगी अदित्यनाथ ने चुनावी रैली में कहा था, “कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते हैं और ‘मोदी जी की सेना’ यानी भारतीय सेना आतंकवादियों को गोली और गोला देती है।” इस समय मंच पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौजूद थे। जब योगी ने सेना को मोदी की सेना बताया तो उनके इस बयान पर सैन्य अधिकारियों ने भी आपत्ति जताई थी। ऐडमिरल रामदास और नॉर्दन कमांड के हेड रहे जनरल हुड्डा ने कहा था कि सेना का राजनीतिकरण किया जा रहा है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने भी सीएम योगी इस बयान पर गाजियाबाद के डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…