गोरखपुर सांसद प्रवीण निषाद ने थामा भाजपा का दामन

समाजवादी पार्टी से सांसद प्रवीण निषाद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि पिछले साल हुए गोरखपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने निषाद पार्टी से गठबंधन कर अपना संयुक्त उम्मीदवार उतारा था, तब प्रवीण निषाद ने भाजपा उम्मीदवार को करारी मात दी थी। उस समय प्रवीण निषाद को सपा, बसपा सहित अन्य सभी विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त था।

प्रवीण निषाद के साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा नेता जेपी नड्डा ने गुरूवार को दिल्ली में प्रवीण निषाद को भाजपा ज्वाइन कराया। जेपी नड्डा ने बताया कि प्रवीण निषाद राजनीति में हैं और वो चुनाव लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वह गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या किसी अन्य सीट से।

यही वो सीट है, जहां से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सांसद थे। गोरखपुर सीट पर 1991 से लेकर 2014 तक के सभी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई है, 1998 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सीट से सांसद रहे हैं और 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उनको सांसद का पद छोड़ना पड़ गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 hours ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago