बलिया- जिले के बीजेपी नेताओं का आरोप है कि बलिया के पंद्रह ब्लॉक के भरतपुर गांव का प्राथमिक विद्यालय समाजवादी पार्टी के रंग में रंगा है। आने वाले लोकसभा चुनावों में इसी स्कूल में पोलिंग बूथ बनना है। बीजेपी नेताओं ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की है।
इस शिकायत पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी राम आसरे ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 19 मई को इसी स्कूल में वोट पड़ेंगे। बीजेपी का आरोप है कि सरकार बदल गई है मगर अधिकारियों की समाजवादी सोच नहीं बदली है। वहीं, प्राथमिक स्कूल भरतपुर के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर सिंह का कहना है, ‘रंग अच्छा लग रहा था तो रंगवा दिया। वैसे जिले में भगवा रंग में रंगे प्राथमिक विद्यालय भी है।
बता दें की हाल ही में बलिया-सिकन्दरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित धरहरा प्राथमिक विद्यालय को भगवा रंग में रंगवा कर आचार संहिता का उल्लंघन का मामला भी सामने आया था ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…