मझधार में लटका बलिया का लिंक एक्सप्रेस-वे, शासन तक पहुंचा उटपटांग ब्लू प्रिंट

बलिया के लिंक एक्सप्रेस वे का काम अब अधर में लटक गया है। लिंक एक्सप्रेस वे के ब्लू प्रिंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जो ब्लू प्रिंट तैयार करके शासन को भेजा गया है उसमें अनियमितता पाई गई है। जिसके बाद अब इस एक्सप्रेस वे के प्रस्तावित रूट को बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लिंक एक्सप्रेस वे के लिए मध्य प्रदेश की एसएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इसे शासन को भी भेजा जा चुका है। लेकिन जांच में यह बात सामने आई है कि लिंक एक्सप्रेस वे का ब्लू प्रिंट राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)- 31 के रूट पर ही तैयार कर दी गई है।

खबरों के मुताबिक लगभग 16 में से 13 गांवों में यही गड़बड़ी है। महज तीन गांवों से गुजरते हुए हाईवे की ब्लू प्रिंट सही है। जाहिर है कि एक ही रूट पर दो हाईवे निर्माण नहीं हो सकता है। इसलिए इन दोनों में से किसी एक का रूट बदलना होगा। बता दें कि NH-31 के रूट का गजट प्रकाशित हो चुका है। ऐसे में उसका रूट नहीं बदला जा सकता है। इसलिए अब लिंक एक्सप्रेस वे के रूट को बदलने की ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

क्या है लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना: बलिया जिले को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे परियोजना बनाई गई है। लिंक एक्सप्रेस वे बलिया के कुल 16 गांवों से होकर गुजरेगा। इसकी लंबाई तकरीबन 24.2 किलोमीटर है। हाईवे की चौड़ाई है 120 मीटर प्रस्तावित है।उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) को पचास करोड़ की रुपए भी आवंटित कर दिए हैं। गौरतलब है कि इस हाईवे का लगभग 10 किलोमीटर का हिस्सा बलिया में है। तो वहीं 14 किलोमीटर भाग गाजीपुर में है। ये एक्सप्रेस वे बलिया के बढ़वलिया, शाहापुर, लकड़ा, अवगिलवा, बंकापुर, टिकरी, सरेह इजरा, बसारतपुर, सुल्तानपुर, रसड़ा, कोटवारी, कुरूचंदा सिंहपुर, पूरा एकौनी, एकौनी और पाह तीखा गांव को प्रभावित करेगा।

 

Shashwat Upadhyay

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago