बलिया जिले की 940 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्राम स्तर पर इसी सूची चस्पा कर ली गई है साथ ही बताया जा रहा है कि मेरिट लिस्ट की फाइल रिकार्ड सहित 2 दिन में जिला मुख्यालय आ जाएगी। इसके बाद आगे के काम होंगे और 8 सितंबर तक नियुक्ति प्रकिया पूरी करने का लक्ष्य है।
मेरिट लिस्ट जिला मुख्यालय आने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी मेरिट लिस्ट का परीक्षण करने के बाद वापस ग्राम पंचायतों को भेजेगी और फिर नियुक्ति प्रकिया शुरु होगी। नगरा विकासखंड की बात करें तो 94 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों में नियुक्त होने वाले पंचायत सहायकों की मेरिट सूची तैयार कर पंचायत भवन समेत सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दी गई।
बता दें कि नगरा सबसे बड़े ब्लाक के 94 ग्राम पंचायतों में 1282 आवेदन पत्र जमा हुए थे। सचिवों की माने तो किसी किसी ग्राम पंचायत में उच्च योग्यताधारी व डिप्लोमा होल्डर भी आवेदन किए थे। वहीं चिलकहर ब्लाक के 66 ग्राम पंचायतों में सहायक पंचायक की होनी है। इसके लिए 940 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। 6 आवेदन कोविड मृतक परिवार के हैं। एडीओ पंचायत चौथीराम ने बताया कि मेरिट सूची बनाकर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…