बलिया: कोरोना के बाद अब वायरल फीवर का आंतक, हर रोज़ मिल रहे 100-110 मरीज

बलिया में कोरोना के बाद अब वायरल फीवर ने अपने पैर पसार लिए हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी ज्यादा बढ गई है। अधिकतर लोगों को सर्दी-खांसी, बुखार, बदन दर्द की शिकायत हैं। ज्यादातर लोग वायरस फीवर का शिकार बन रहे हैं। हालात ऐसें हैं कि हर रोज 100 से लेकर 110 मरीज मिल रहे हैं।

बारिश और उमस के बीच मौसमी बीमारियों ने घर करना शुरु कर दिया है। जनपद में अभी सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर दर्द, डायरिया, टायफाइड, मलेरिया, चर्म रोग जैसे संक्रमित रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन लैब में होने वाली करीब 100 जांच में 70 से 80 मरीज केवल वायरल फीवर के मिल रहे है।

 हर दिन मिल रहे 100-110 मरीज– जनपद में लगातार फैल रहे इस वायरल फीवर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 1 अगस्त से लेकर 18 अगस्त के बीच कुल 813 वायरल फीवर के मरीज मिले थे लेकिन सिर्फ 13 दिन में ही करीब 1300 वायरल फीवर के मरीज मिल रहे हैं। हर रोज 140 के आसपास जांचे हो रही हैं जिसमें से 100 मरीज वायरल फीवर के मिल रहे हैं। 31 अगस्त तक कुल करीब 2119 वायरल फीवर के मरीज मिले हैं।

वहीं सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के चलते इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों में काफी इजाफा हुआ है, लेकिन अस्पताल में सुई-दवा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वर्तमान में प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या 125 से 130 के करीब हो रही है। इन दिनों वायरल फीवर के 90 से 100 फीसदी वायरल फीवर के मरीज मिल रहे हैं।

बारिश में बढ़ा डेंगू का खतराः जनपद में बारिश के बीच डेंगू-मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है। 31 अगस्त तक कुल 6 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। चिंता करने वाली बात यह है कि मलेरिया से निबटने के लिए सुई-दवा की व्यवस्था है, लेकिन डेंगू रोग से निबटने के लिए जांच के सिवाय कोई व्यवस्था नहीं है। अगर कोई डेंगू का गंभीर मरीज है तो उसे वाराणसी रेफर कर दिया जाता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago