बलिया SP की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

बलिया एसपी राज करन नैयर लापरवाह पुलिसकर्मियों को सबक सिखा रहे हैं। लगातार वह थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था देख रहे हैं। लापरवाही मिलने पर उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है। उभांव थाने का औचक निरीक्षण करने के बाद उभांव थाने पर तैनात  सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस व्यवस्था दुरुस्त न रखने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। इतना ही नहीं अन्य थानों के पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है।सीयर चौकी  के उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा को रतसर गड़वार में ट्रांसफर किया गया है। फिलहाल सीयर चौकी पर अभी किसी नए को पोस्ट नहीं किया गया। उप निरीक्षक उमापति गिरी को पुलिस लाइन से नरही थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी को बैरिया थाने से नगरा थाने में ट्रांसफर किया गया है। निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र को अपराध शाखा भेजा गया है। नरही निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को बैरिया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक राज कुमार का अपराध शाखा से ट्रांसफर कर नरही थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

बता दें मंगलवार को एसपी राज करन नैयर ने उभांव थाने का औचक निरीक्षण किया था। जहां उन्होंने पासपोर्ट वेरिफिकेशन में किसी तरह का पैसा न लेने के निर्देश दिए थे। साथ ही पुलिसकर्मियों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए थे। लगातार थानों का निरीक्षण करने और काम में लापरवाही मिलने पर अब कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। कई थाना अध्यक्ष के साथ-साथ चौकी प्रभारियों का भी ट्रांसफर कर दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago