ददरी मेला (फाइल फोटो)
देश भर में लोकप्रिय उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में लगने वाला ददरी मेला की शुरुआत हो चुकी है। बलिया में गत 5 नवंबर से ही ददरी मेला लगा हुआ। जिले का मशहूर ददरी मेला आने वाले दिसंबर महीने की 13 तारीख तक लगा रहेगा। मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। ददरी मेले में लगने वाला पशु मेला सबसे प्रसिद्ध है। लेकिन इसके अलावा भी यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है।
ददरी मेले में मीना बाजार भी लगने वाली है। तिथि के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 19 नवंबर से मीना बाजार लगेगी। मेले में 24 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तो वहीं 27 नवंबर को दंगल खेला जाएगा। इसके अगले दिन 28 तारीख को संत समागम होगा।
आगामी 30 नवंबर को मेले में कव्वाली का आयोजन भी देखने को मिलेगा। इस बीच 28 नवंबर से 30 नवंबर तक मेला के क्रीड़ांगन में खेलकूद होगा। ददरी मेला में आए लोगों को मुशायरा और कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा। दो दिसंबर को होगा मुशायरा। जबकि कवि सम्मेलन होगा पांच दिसंबर को। इसके बाद मेला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच जाएगा। 11 दिसंबर को ददरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जबकि 13 दिसंबर को मेले का समापन होगा।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार ने मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा है कि “इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संबंधित खिलाड़ियों और कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है।”
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…