Categories: featuredरसड़ा

बलिया में शर्मशार हुआ रिश्ता, बुजुर्ग पर लगा पोती के साथ दुष्कर्म का आरोप

बलिया जिले के रसड़ा से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। नाबालिग आरोपी बुजुर्ग की रिश्ते में पोती लगती है। रिश्ते पर काला धब्बा लगाने वाली इस घटना ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। पीड़िता के पिता ने रविवार यानी आज पुलिस को तहरीर दी।

नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को दिए तहरीर पर नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया है कि “बीते शनिवार की रात आठ बजे पड़ोस के ही रघुवंशी राम ने उनकी बेटी को किसी काम से बुलाया। अपने घर बुलाकर रघुवंशी राम ने बच्ची के साथ जबरदस्ती की।”

रात को रघुवंशी राम के घर से लौटकर बच्ची ने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई। नाबालिग लड़की की आपबीती सुनकर घर वालों के सामने धुंध छा गया। पिता ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी रघुवंशी राम भी गिरफ्तार किया जा चुका है। क्षेत्राधिकारी एसएन वैस ने बताया है कि “आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago