बलिया : करंट की चपेट में आने से बेहद कम उम्र में Air Force जवान की मौत, नागाजी से की थी पढ़ाई!

बलियाः बांसडीह कस्बे से दुखद खबर सामने आई। जहां वार्ड नंबर 9 में करंट की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान की मौत से हर कोई सकते में है।

बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय विवेक कुमार गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता करीब 2 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुआ थे। विवेक दो बहनों के बीच में एकलौते भाई थे। विवेक जैसलमेर के रामगढ़ एयरवेज पर तैनात थे। विवेक की दोनों बहनें बुलंदशहर में पढ़ाई करती हैं। विवेक के पिता दिल्ली स्थित कमांड हॉस्पिटल में भर्ती थी और मां उनके साथ ही थी।

अपने बीमार पिता को देखने विवेक जैसलमेर से दिल्ली आए। लेकिन अचानक ही किसी डॉक्यूमेंट का काम पड़ गया। जिसे लेने विवेक बांसडीह स्थित अपने घर पहुंचे और फिर वापस नहीं आए। विवेक ने घर पहुंचकर इनवर्टर चालू किया और इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन विवेक को लेकर साामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन विवेक ने दम तोड़ दिया।

विवेक दो बहनों में सबसे बड़े थे। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बांसडीह व आगे की शिक्षा नागा जी बलिया से की। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल विवेक का चयन वर्ष जनवरी 2020 में एयरफ़ोर्स के लिए हुआ। अब बेहद कम उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago