बलिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपात्र होते हुए भी पीएम आवास योजना का लाभ लिया। अब ऐसे अपात्र लाभार्थियों पर विभाग अब सख्त कार्यवाही करने की तैयारी में है। विभाग ने पहले लाभार्थियों से वसूली को लेकर बार-बार नोटिस जारी किए लेकिन लोग नहीं माने। ऐसे में विभाग ने तय किया है कि लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
जिन लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी करने का फैसला लिया गया है उनमें 28 अपात्रों के नाम शामिल हैं। बता दें कि बीते 6 सालों में जिले में 47285 पीएम आवास का आवंटन किया गया है। साल 2020-21 के पूर्व सालों में कुल 155 लाभार्थी ऐसे मिले जिन्होंने अपात्र होते हुए भी पीएम आवास का लाभ लिया। जिसके बाद विभाग ने अपात्रों से वसूली की कार्यवाही शुरु की।
कई लोगों से वसूली की गई लेकिन 58 लाभार्थियों ने नोटिस देने के बाद भी पहली किस्त 40 हजार नहीं भरी। इसमें 31 लाभार्थियों ने बताया कि उसने पैसे का उपयोग आवास निर्माण में किया है। लेकिन 28 लाभार्थियों ऐसे हैं जिन्होंने न तो आवास का निर्माण कराया और न ही पैसे वापस किए। विभाग ने अब 28 लाभार्थियों को आरसी जारी करने की तैयारी कर ली है ताकि सरकारी पैसे की वापसी हो सके।
वहीं बलिया डीआरडीए डीएन दुबे का कहना है कि पूर्व के वर्षों में अपात्र मिले कुछ लाभार्थी बार-बार नोटिस के बावजूद धनराशि वापस नहीं कर रहे हैं। ऐसे लाभार्थियों से राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली कराई जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…