Categories: बलिया

बलिया के इन आठ पिछड़े ब्लॉकों को देनी होगी 49 सूचकों पर अपनी विकास रिपोर्ट

बलिया जिले के आठ ब्लॉकों के विकास को शासन द्वारा तय किए गए 49 सूचकों पर परखा जाएगा। बलिया जिले के आठ आकांक्षात्मक ब्लॉकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्ययोजना बनाई है। सरकार की ओर से चयनित जिले के आठ ब्लॉकों के संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश भेजी गई है। इन 46 सूचकों के आधार पर ही ब्लॉकों में हुए विकास की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

प्रदेश सरकार की ओर से बलिया के कुल आठ ब्लॉकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चयनित किया गया है। इसमें चिलकहर, मनियर, बांसडीह, रसड़ा, पंदह, गड़वार, हनुमानगढ़, और सोहांव शामिल हैं। इन सभी ब्लॉकों में चिकित्सा, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और आधारभूत सरंचना से जुड़े योजनाओं पर काम किया जा रहा है। शासन की ओर से इन्हीं के आधार पर 49 सूचक तय किए गए हैं। जिसके आधार पर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी जाएगी। जिसकी जांच शासन के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

बता दें कि बलिया जनपद के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और कृषि विभाग को इस संबंध में कार्य करना है। इसके अलावा कृषि विपणन एवं व्यापार विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुधन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, संस्थागत वित्त विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, पंचायती राज विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामिण जलापूर्ति विभाग को भी शासन के दिशा-निर्देशों के आधार पर अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्य की रिपोर्ट भेजनी होगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने नीति आयोग के साथ मिलकर पूरे प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक यानी पिछड़े जिलों की कार्य योजना बनाई थी। ताकि इन आठों जिलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उसी तर्ज पर सरकार ने प्रदेश के कुल सौ ब्लॉकों को चयनित किया है। इन सौ आकांक्षात्मक ब्लॉकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा चयनित सौ ब्लॉकों में आठ ब्लॉक बलिया जनपद के भी हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago