Categories: बलिया

बलिया में अवैध शराब का धंधा जोरों पर, पुलिस ने दबिश देकर जब्त की 45 लीटर कच्ची शराब

बलिया: जनपद पुलिस जहां अपराधियों पर शिकंजा कस रही है तो वहीं अवैध शराब के परिवहन पर लगाम लगा रही है। 1-2 दिनों के अंतराल में ज़िले के अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत जिले की आबकारी व आजमगढ़ की प्रर्वतन टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया।

टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मनियर थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे दियरा टूकड़ा नम्बर एक व दो में छापेमारी की। इसी बीच टीम को दियरा टुकड़ा नंबर -2 से लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आगे छानबीन की तो टीम ने मौके से करीब दो हजार लीटर लहन, भट्ठियों तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया।

वहीं टीम के आने की भनक लगते ही तस्कर भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि नदी किनारे दियारा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री संचालित हो रही थी। तस्कर दारू तैयार कर नदी के रास्ते बिहार सप्लाई करते थे। मौके पर पहुंचे विभाग अधिकारियों ने एक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago