Categories: बलिया

दीवाली पर निकला दिवाला, जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रही- अनिल राय

बलिया: आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ गई है। भाजपा, सपा, कांग्रेस हर एक पार्टी जीत हासिल करने के लिए अपनी चाल चल रही हैं। इसी बीच चुनाव में मिशन 2022 को फतेह करने समाजवादी पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। सपा ताबड़तोड़ तरीके से जनसंपर्क अभियान चला रही है। हर एक गांव तक पहुंचकर जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत कर रही है।

बलिया में सपा का जनसंपर्क अभियान जोरों शोरों से चल रहा है। जनसंपर्क व संवाद की कड़ी में आज सपा नेता अनिल राय ने क्षेत्र के रघुनाथपुर, चंद्रपुरा व कुँवर, जंसाव गाँवो में जनसंपर्क किया जनसंपर्क के दौरान दीवाली पर महंगाई के कारण दिवाला निकलने की बात लोगों ने मुखर होकर कही। साथ ही मौजूद सपा नेता ने अपने विचार रखे और कहा कि लोगों के बीच घर घर पहुँचने पर यह स्पष्ट हो चुका है कि वर्तमान सरकार को जनता उखाड़ फेंकने के लिए केवल चुनाव का इंतजार कर रही है। आने वाले चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए गांव गांव में लोग संकल्पित हो चुके हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्द्रपुरा के ग्राम प्रधान संजीत कुमार, विमल यादव, पप्पू राजभर, स्वामी नाथ, पप्पू यादव, सोनु यादव,राजेश राजभर, मन्नू यादव, हरेराम राय, नीरज पाण्डेय, ओम नारायण पाण्डेय, सुमित पासवान, छितेश्वर यादव, दीपु कुमार, राजेंद्र कुमार, वकील राजभर, श्रवण गोंड, भोला गोंड, राहुल यादव, मुकेश प्रसाद, जगदीश प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago