Categories: बलिया

संपुर्ण समाधान दिवस पर बलिया जिलाधिकारी ने कौन से जरूरी आदेश दिए?

सोमवार को बलिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बलिया जिले की जिलाधिकारी अदिति सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी विभागीय अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का पूरी तरह निपटारा करें। जिले के सिकंदरपुर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां जिले के फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आदेश दिया है कि सभी समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शिकायत सुनकर और आवश्यकता पड़ने पर मौके का मुआयना करें फिर समाधान करें। अधिकारियों को आदेश दिया है कि मामले के मुताबिक प्रतिपक्ष को भी सुना जाए और जटिल मामलों में जमीनी तौर पर सत्यापन भी किया जाना चाहिए।

बता दें कि संपूर्ण समाधान दिवस में चिकित्सा, राशन कार्ड, शिक्षा विभाग, बाढ़ राजस्व जैसे विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ताकि आम लोगों को बार-बार नहीं दौड़ना पड़ेगा और लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत होगा।

आज आयोजित समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान कुल 55 मामले आए। इसमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर, सहायक अभियंता बाढ़, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला प्रोबेशन अधिकारी समाधान दिवस में मौजूद नहीं थे। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इन अधिकारियों से अनुपस्थित के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago