बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस से दो दिन पहले सामाजिक संगठन युथ एनवायरमेंटल क्लब की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा बसंतपुर में युथ एनवायरमेंटल क्लब के द्वारा “हमारा हाथ प्रकृति के साथ” कार्यक्रम के बैनर तले पंचायत भवन में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का क्लब के सदस्यों द्वारा वृक्ष देकर सम्मानित किया गया ।
वहीँ इस मौके पर नौजवानों ने वृक्षारोपण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक शुभम मिश्रा ‘दयानंद’ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ईश्वर हमें जन्म देता है तो पृथ्वी और पर्यावरण पालते हैं ईश्वर अगर पिता है तो पर्यावरण हमारी मां हम सबको अपनी मा रूपी पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना चाहिए ।
इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्य रंजन सिंह के द्वारा वृक्षारोपण एवम पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिमेष सिंह बिटू ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह , नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य , कुश कुमार , अनिकेत सिंह मिठू, राजन सिंह ,चंदन सिंह , छोटू , किंशु सिंह , रिकी , चीकू , सिटी आदि युवा मौजूद रहे ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…