श्रेयन कॉलेज युवाओं के लिए बना वरदान, 6 छात्रों का कैंसर सेंटर वाराणसी में चयन

बिल्थरारोड। बिल्थरारोड निवासी और श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजिनीरिंग के डायरेक्टर नवल मद्धेशिया इस कोरोना महामारी के दौर में अपने इंस्टीट्यूट के माध्यम से प्रशिक्षण देकर दर्जनों युवाओ को रोजगार देने का काम कर रहे है। जो बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है।

इस संस्थान के 6 छात्रों का पं मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर वाराणसी में चयन हुआ है । श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजिनीरिंग ,वाराणसी से फायर एंड सेफ्टी पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए वाराणसी के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर वाराणसी में निकले फायर भर्ती परीक्षा मे छात्र विश्व प्रकाश राय , अभिनव गुप्ता, संदीप गुप्ता,प्रीतम सिंह, शिवम सिंह और नितिन कुमार भर्ती हुए।

संस्था के डारेक्टर नवल मध्देशिया ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी प्लेसमेंट की अच्छी शुरुआत हुई। संस्था के छात्रों ने दौड़ , फायरमैन लिफ्ट , फिटनेस टेस्ट ,लिखित परीक्षा व साक्षात्कार दे कर यह नौकरी सुनिश्चित किया । नवल मध्देशिया ने इसका पूरा श्रेय संस्था के कुशल अध्यापन और ट्रेनिंग कराने वाले वरिष्ठ अध्यापक हरि शंकर चौबे (पूर्व अग्निशमन विभाग AAI भारत सरकार) को दिया जिनके अध्यापन में हर साल छात्रों का बड़ी संख्या में चयन देश के अग्रणी कंपनियां रिलायंस पावर(जामनगर), अडानी(मुंद्रा), टीडीके (बावल) आदि में हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

8 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

8 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

8 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

8 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

9 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

11 hours ago