बलिया। बलिया के मनियर में जन्मदिन का केक तलवार से काटने संबंधी एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर बर्थडे बॉय को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शख्स वीडियो में कथित रूप से जन्म दिन की पार्टी का जश्न मनाते और तलवार से केक काटते देखा जा सकता है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार के दिन की ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम (बड़की बारी) में हुयी।
एडिशनल एसपी संजय यादव ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी की पहचान कृष्णा यादव के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो एवं पुलिस जांच के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान के बाद मुकदमा दर्ज किया गया ।
बता दें की वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि बर्थडे मनाते समय एक युवक फोर व्हीलर गाड़ी के छत पर केक रखकर तलवार से काट रहा है तथा एक युवक गाड़ी पर चढ़कर हाथ में कट्टा लेकर फायर कर रहे है। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कृष्णा यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी मनियर उत्तर टोला, शंकर यादव पुत्र मारकंडे यादव निवासी विक्रम पुर पश्चिम (बड़की बारी ), विनोद यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी गंगापुर के विरुद्ध धारा 336 आईपीसी 3 /4 / 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एडिशनल एसपी संजय यादव ने कहा कि जिस लड़के का जन्मदिन मनाया जा रहा है वह कृष्णा यादव के नाम में से चिन्हित किया गया है। कट्टे से फायर करने वाले युवक को शंकर यादव के रूप में एवं वीडियो बनाने वाले लड़के को विनोद यादव के रूप में चिन्हित किया गया है। जांच चल रही है अगर अन्य लोगों की भी संलिप्तता पाई गई तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…