Categories: बलिया

बलिया के शिक्षक के नाम पर 15 साल से नौकरी करता रहा प्रिन्सपल, महराजगंज के BSA ने बर्खास्त किया

बलिया में जनपद में कार्यरत एक शिक्षक के शैक्षिक प्रमाण पत्र पर 15 साल तक फर्जी तरीके से महराजगंज में नौकरी करने वाले प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार पांडेय को महराजगंज के बीएसए ओपी यादव ने बर्खास्त कर दिया है।

इसके साथ ही बीईओ धानी को अखिलेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक बलिया जिले के शिक्षा क्षेत्र पंदह  में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात अखिलेश कुमार पांडेय के नाम पर महराजगंज जिले के धानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोइलाडाड़ में अखिलेश कुमार पांडेय प्रधानाध्यापक पद पर 15 साल से फर्जी नौकरी करता रहा।

इसका खुलासा तब हुआ शिक्षा क्षेत्र पंदह  में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात अखिलेश कुमार पांडेय ने 16 अक्टूबर 2021 को शिकायत की। अपनी शिकायत के साथ असली प्रधानाध्यापक ने अपनी आईडी भी दी और फर्जी प्रधानाध्यपक की मानव संपदा पोर्टल की आईडी भी दी। बताया कि फर्जी व्यक्ति ने उनके अंक व प्रमाण पत्र लगाकर विशिष्ट बीटीसी 2006 की भर्ती में अपना चयन करा लिया।

आरोपी ने इसी दौरान पांडेय नाम हटा कर अंक पत्र और प्रमाण पत्र असली प्रधानाध्यापक का ही लगाया। शिकायत मिलने के बाद बीएसए ने पूरे मामले की जांच शुरु की। आपको बता दें कि प्राथमिक विद्यालय कोइलाडाड़ के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार पांडेय को 28 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सभी साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। लेकिन वह नहीं आया।

वहीं 27 नवंबर को विभाग ने पंजीकृत डॉक से नाम-पता पर पत्र भेजा और 6 दिसंबर को सुनवाई के लिए उपस्थित होने का आदेश भी दिया था। इस मामले पर डाक विभाग ने यह कहते हुए मूल पत्र वापस कर दिया कि अखिलेश कुमार पांडेय का पता नहीं चल पा रहा है।

वहीं ओपी यादव, बीएसए, महराजगंज ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कोइलाडाड़ के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार पांडेय के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उनकी नियुक्ति कूटरचित दस्तावेज के आधार पर हुई है। शिकायत की जांच में अखिलेश कुमार पांडेय की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago