Categories: बलिया

ओमिक्रोन से निपटने को तैयार है बलिया का स्वास्थ्य विभाग, जानिए कैसे हैं इंतजाम?

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को लेकर बलिया समेत पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। संभावित तीसरी लहर को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट पर है। ऑक्सीजन प्लांट और बेड की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन चिंता की बात यह है कि महामारी के बढ़ते खतरे के बीच लोगों की लापरवाहियां भी बढ़ती जा रही हैं। हालात यह हैं कि बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेसिंग का कहीं पालन नहीं हो रहा।

प्रशासन चेकिंग अभियान चलाता है तो केवल उतने समय के लिए ही लोग अलर्ट दिखते हैं। बाकी समय कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।  दुकानदारों को यह निर्देश जरूर दिया गया है कि वे बिना मास्क के आए ग्राहकों को सामान न दें, लेकिन व्यवहार में ऐसा हो नहीं रहा है।

पर्याप्त संख्या में बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था में जुटा स्वास्थ्य विभाग–  स्वास्थ्य महकमा संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियों में जुट गई है। पहली व दूसरी लहर के दौरान संसाधन की जो कमियां सामने आयी थीं, उसे युद्धस्तर पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में फिलहाल सात आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। इनमें से जिला अस्पताल में दो प्लांट हैं। और बाकी अगउर (बांसडीह), सीएचसी बसंतपुर, फेफना, सीयर व सोनबरसा में हैं। बता दें कि इन सभी प्लांट को संचालित करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गयी है। ऑक्सीजन की जरा भी कमी न आए।

इसके लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर का भी अच्छा स्टाक उपलब्ध है। करीब 1 हजार से अधिक ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध हैं। बेड्स को लेकर भी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा शहर के दो बड़े निजी अस्पतालों को भी जरूरत के अनुसार उपयोग में लाया जा सकता है। राहत की बात है कि जिले में अभी ओमीक्रान का कोई मरीज सामने नहीं आया है। पिछले दिनों नामीबिया से आए एक संदिग्ध की सेम्पलिंग हुई थी लेकिन उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है।

वैक्सीनेशन पर भी फोकस-  स्वास्थ्य संसाधनों की पूर्ति के साथ ही वैक्सीनेशन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अबतक 28 लाख 22 हजार लोगों का वैक्सिनेशन किया जा चुका है। इनमें से 11 लाख 25 हजार ही ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज लगी है। 16 लाख 90 हजार लोगों को अभी पहली डोज ही लग सकी है। वैक्सिनेशन की गति बढ़ सके, इसके लिए विभाग गांव-गांव में कैम्प लगाकर टीकाकरण कर रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय कुमार तिवारी के अनुसार सरकार के निर्देश के बाद बच्चों के लिए तीन जनवरी से वैक्सिनेशन शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago