Categories: बलिया

बलिया के सीएमओ कार्यालय पर हुआ हंगामा, बाबू और डाक वाहक आपस में भिड़े

बलिया सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां कार्यालय के बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आपस में भिड़ गए। इसके बाद पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

बताया जा रहा है कि सीएमओ कार्यालय के अधीन डिस्पैच एवं ​रिसिप्ट पटल सहायक विनोद कुमार द्विवेदी और डाकवाहक राजेश कुमार रावत के बीच अचानक विवाद हो गया। इसी दौरान डाक वाहक राजेश कुमार रावत ने पटल सहायक विनोद कुमार द्विवेदी पर मारने- पीटने का आरोप लगाया।

सहायक पटल ने डाक वाहक के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया, ऐसे भी आरोप लगे हैं। इसके बाद डाक वाहक ने इसकी जानकारी सीएमओ डा. तन्मय कक्कड को लिखित रूप से देने के साथ ही कोतवाली में तहरीर दी है और कार्यवाही की मांग की है। पीडित राजेश कुमार रावत ने दोनों अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों लोग ऑफिस पहुंचे और अचानक ही विवाद शुरु हो गया। इसके बाद विवाद बढ़ता देख कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। बमुश्किल मामला शांत हुआ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago