Categories: बलिया

बलिया के जनेश्वर मिश्र सेतु से पटना और बक्सर को जोड़ने की कवायद शुरु

बलिया। शिवरामपुर घाट पर बने जनेश्वर मिश्र सेतु से पटना और बक्सर सीधे जुड़ेंगे। ब्रिज को पटना-बक्सर फोरलेन से जोड़ने की कवायद जल्द शुरु होगी।

इस फोरलेन के बनने के बाद यूपी के जवहीं दियर, शिवपुर दियर नंबरी, धोधा राय के डेरा, परानपुर, हरदेव सिंह के डेरा व नौरंगा तथा बयासी के साथ बिहार, बलिया व पूर्वी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों से जुड़ाव होगा। इस मार्ग के बन जाने से सबसे ज्यादा फायदा दियारावासियों को होगा। साथ ही पुल के इस पार पक्का एप्रोच रोड का निर्माण हो गया है।

लेकिन उस पार काम अधूरा है। गंगा एप्रोच रोड से बिहार की सीमा में सड़क बनाने के लिए बिहार के ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव ने कई बार सवाल उठाए थे। जिसके बाद अधिकारियों ने गरहथा खुर्द स्थित फोरलेन से वाया गायघाट, चक्की व गंगौली धर्मशाला से सीधे गंगा पुल तक स्थलीय निरीक्षण किया था।

जिसके बाद प्रस्तावित सड़क से जुड़ा प्रतिवेदन राज्य सरकार को सौंपने के बाद उसके निर्माण की स्वीकृति मिल गयी। सूत्रों की माने तो चक्की विशेश्वर डेरा से गंगा पुल तक सड़क पूरी तरह ग्रीनफील्ड होगी। साथ ही प्रस्तावित योजना से सिमरी, चक्की व ब्रह्मपुर लिंक रोड के रूप में विकसित होगी।

बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित जनेश्वर मिश्र सेतु को पटना-बक्सर से जोड़ने की योजना के मूर्त रूप लेने के बाद बिहार व यूपी के लोगों के लिए यह वरदान साबित होगा। दोनों प्रदेशों के पिछड़े क्षेत्र के लोगों को रोजगार मुहैया होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago