बलिया में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी 50 वर्षीय मलाई तुरहा पिण्डहरा गांव के रघुनाथपुर मौजे में अपने खेत घूमने गए थे।
सुबह के वक्त खेत में अंधेरा था। खेत में 11 हजार वोल्टेज का तार नीचे की तरफ था। तभी घने कोहरे व अंधेरे की वजह से मलाई तार को नहीं देख पाए और करंट की चपेट में आ गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दी। जहां से विद्युत सप्लाई बंद की गई लेकिन तब तक मलाई की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…