Categories: बलिया

बलिया – प्रेमिका से मिलने गया युवक, लेकिन आ गए परिजन, फिर ऐसा हुआ जो बना चर्चा का विषय

बलिया में एक ऐसी घटना हुई जो चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक गांव में गुपचुप तरीके से मिलने के दौरान एक प्रेमी युगल परिजनों की नजर से बच न सका। पकड़े जाने पर हंगामा हो गया। फिर थाने में लंबी पंचायत के बाद और मान मनौव्वल के बाद प्रेमी जोड़े की शादी पास के मंदिर में करा दी गई।

बताया जा रहा है कि खेजुरी थाना क्षेत्र निवासी युवक का पकड़ी थाना क्षेत्र निवासी युवती से 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने दोनों पर नकेल कसी। इससे प्रेमी युगल में दूरी बढ़ने की जगह घटती चली गई। मौका देख कर दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिला करते थे। प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों के बीच पंचायत भी हुई थी।

बावजूद प्रेमी और प्रेमिका साथ रहने की जिद पर अड़े थे। इसी बीच शुक्रवार देर शाम युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। जानकारी प्रेमिका के परिजनों को हो गई। उन्होंने प्रेमी को धर दबोचा। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले आई। प्रेमिका के साथ उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया।

शनिवार को पहुंचे प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों की पुलिस समक्ष हुई लंबी पंचायत के बाद दोनों पक्षों के स्वजातीय होने पर शादी का फैसला लिया गया। फिर दोनों पक्षों एवं सम्बंधित गांवों के ग्राम प्रधान एवं अन्य सम्भ्रान्त लोगों की मौजूदगी में पकड़ी गांव स्थित मां भवानी मंदिर में दोनों की शादी सम्पन्न हो गई। शनिवार को दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर चला गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago