बलियाः किसानों की आय दोगुनी करने और फसलों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बैरिया में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना होने जा रही है।
इससे किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। किसानों की फसलें बर्बाद होने से बच सकेगी। बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लांट स्थापना को लेकर खुशी जाहिर की और लिखा कि बलिया लोकसभा क्षेत्रवासियों को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अपने बलिया और गाजीपुर की जो माटी है। उस मिट्टी की ताकत को किसान भाई जिस मेहनत त्याग और परिश्रम से जो उपज पैदा करते है।
गाजीपुर में करइल और द्वाबा संगम में सब्जी फल किसान उत्पादन करते हैं, लेकिन कई किसानों की कच्चे फल सब्जी खराब हो जाती हैं, सब्जियां बर्बाद हो जाती हैं। इस समस्या को देखते हुए सरकार के सहयोग से फल सब्जी उत्पादन को प्रोसेसिंग करने के लिए लगभग 50 करोड़ की लागत से प्लान्ट की स्थापना होने जा रही है। यहां से विदेशों में 10 हजार मिट्रिक टन सब्जी का एक्सपोर्ट का अनुबंध है। यातायात के सुगमता के बाद आने वाले दिनो मे अपने क्षेत्र का पहचान एग्रो व्यापार के हब के रूप में जाना जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…