बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने का काम तेजी पर, 16 गांवों से ली जाएगी 130 हेक्टेयर भूमि

बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने की कवायद जारी है। लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बन रहे सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को जोड़ने के लिए टीम लगातार काम कर रही है। सरकार ने एक्सप्रेस वे के लिए 50 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। एक्सप्रेस-वे के लिए कई हेक्टेयर जमीन की जरुरत है। इसके चलते अब किसानों ने लगभग 130 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।आपको बता दे कि यूपीडा के अधिकारियों ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मीटिंग की साथ ही अभिलेखों की गाटावार जांच की गई। उम्मीद है कि जल्द ही एक्सप्रेस वे के लिए भूमि का खरीद शुरु की जाएगी। बलिया में एनएच-31 के स्थान पर गाजीपुर से मांझी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। वहीं, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने का प्रस्ताव है। लगभग 23 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे में जनपद के 16 गांव की भूमि आ रही है।

इन गांव में पुरा एकौनी, एकौनी, पाह तीखा, कोटवारी, सुल्तानपुर, रसड़ा, बसारतपुर, टिकरी, सरेह ईजरा, लकड़ा, अवगलिया, हलदरपुर, बांकापुर, शाहापुर, बढ़वालिया, कुरचंदा मुतलक़ा सिंहपुर शामिल है। जिनकी भूमि की खरीद की जाएगी। इसके लिए सर्वे और डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट को सौंपी गई है।एक्सप्रेस-वे से बलिया को जोड़ने के लिए 16 गांव के लैंड प्लान और नक्शा सत्यापन के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को यूपीडा के तहसीलदार जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में टीम जनपद पहुंची। तहसीलदार सहर सदानंद सरोज, विशेष भूमि अध्यप्ति विभाग के उपेंद्र सिंह आदि के साथ घंटों अभिलेखों की जांच की। उपेंद्र सिंह ने बताया कि 16 गांव में किसानों से लगभग 130 हेक्टेयर भूमि की खरीद की जानी है। इसके लिए अभिलेखों की जांच आदि की जा रही है। जल्द ही खरीद शुरू होने की संभावना है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago