Categories: featured

बाढ़ के कहर से कराह रहा बलिया, घाघरा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी

बलिया बाढ़ के कहर से कराह रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। नदी का बढ़ता पानी गांवों को अपनी चपेट में ले रहा है। कुछ गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोग बेहाल हैं। गली-मोहल्लों, सड़कों सब जगह पानी ही पानी है। जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार नदी खतरा बिंदु 64.01 मीटर के सापेक्ष मंगलवार को दोपहर बाद 64.91 मीटर पर बह रही थी। जो खतरा निशान से करीब एक मीटर ऊपर पहुंचने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी आधा सेमी प्रति घण्टे की दर से बढ़ाव जारी है। यदि यही स्थिति रही तो नदी बुधवार को खतरा बिंदु से एक मीटर ऊपर हो जाएगी। वहीं बढ़ते जलस्तर से इलाके के कठौड़ा, लिलकर, सिसोटार, पुरूषोत्तम पट्टी, खरीद, बसारिखपुर समेत दो दर्जन गांवों पर खतरा बढ़ गया है। कठौड़ा स्थित राजभर बस्ती में पानी घुसने से हड़कम्प मचा हुआ है।

वहीं अन्य गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। रिंग बन्धा के पास पहुंच गयी घाघरा ने अब बंधे को टक्कर मारना शुरू कर दिया है। नदी रौद्र रूप धारण कर सीधे 1998 की ओर बढ़नी शुरू हो गयी हैं। 1998 में घाघरा का जलस्तर 66 मीटर था। हालांकि नदी अभी इससे 1.09 मीटर दूर है लेकिन तटवर्ती गांवों के लोगों को काफी मुसीबतों का सामान करना पड़ रहा है। दोनों तरफ से वह पानी से घिरे हैं। खासकर रिंग बंधे के करीब के गांवों की स्थिति सबसे बुरी है।

वहीं घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। नदी में पानी बढ़ने से हाहानाला राजभर बस्ती, गुलौरा, मठिया, तुर्तीपार, सहियां, बिल्थराबाजर, हल्दीरामपुर आदि गांवों में भी पानी का दबाव बढ़ा हुआ है। बिल्थरा बाजार के गौतम बुद्ध घाट स्थित मंदिर और गुलौरा-मठिया शिव मंदिर बाढ़ के पानी से घिर गया है। तुर्तीपार बंधा तथा गांव के बीच बसे डेंजर जोन में बसे गांवों तक नदी का पानी घुस गया है। किसानों की फसलें चौपट हो गई। घरों का सामान बह गया है। बाढ़ के पानी से हाहाकार मच गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago