सपा में शामिल होने के बाद समाजसेवी ‘संजय भाई’ पहुंचे बलिया, स्वागत में उमड़ा समर्थकों का हुजूम

बेल्थरा रोड। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद शेख अहमद अली ‘संजय भाई’ आज बलिया आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर पूरे जनपद के कार्यकर्ता जुट गए हैं। बेल्थरो रोड रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही शेख अहमद अली वहां पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उनके प्रथम आगमन पर सैंकड़ो समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं का हूजूम उमड़ पड़ा। इतने भव्य स्वागत के बाद शेख अहमद काफी खुश नजर आए। बेल्थरा रोड स्टेशन पर उन्होंने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है।उसे मैं ईमानदारी, जिम्मेदारी और पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी आलाकमान जिसे टिकट देगी। उसके पक्ष में हमें काम करना है और बागी बलिया की सातों सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सपा को मजबूत बनाना है। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बाँसपारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करना चाहती है। इसमें जनता भी सपा का साथ देगी और आने वाले चुनावों में सपा जीत का परचम लहराएगी। इसके बाद शेख अहमद अली सपा पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

मुख्यालय पर उनके ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां हैं। उनके सपा में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसीलिए कार्यकर्ता उनके स्वागत को भव्य बनाने में जुटे हैं। बलिया में भी जगह जगह उनके स्वागत के लिए तैयारियां की गई हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान में एमएलसी बलवंत सिंह रामूवलिया, वित्तविहीन विद्यालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजेश समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago