12 साल बीते, पर अब तक नहीं हो पाया बिल्थरारोड कांशीराम व आसरा आवास का आवंटन

उत्तरप्रदेश सरकार गरीबों को सुविधा मुहैया कराने की कोशिश कर रही तो वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की लापरवाही के चलते गरीब आवास मिलने से वंचित हैं। हम बात कर रहें हैं बलिया के बिल्थरारोड में स्वीकृत कांशीराम आवास योजना का भवन की, जो करीब 12 सालों से बनकर तैयार हैं लेकिन आजतक इसके 96 आवासीय कमरों का लाभ गरीबों को नहीं मिल पाया।इन 12 सालों में 2 सरकारें आई-गई, तीसरी सरकार का कार्यकाल भी अंतिम चरण में हैं। लेकिन इतने लंबे वक्त के दौरान भी न किसी जनप्रतिनिधि की नज़र इस भवन पर गई न ही अधिकारियों ने सुध ली। नतीजतन अब यह भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है। हालांकि विभाग ने इसके आवंटन प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया है। लाभार्थियों की सूची भी तैयार है। लेकिन अधिकारियों को इसके आवंटन पर अंतिम मुहर लगाने की फुर्सत अब भी नहीं है। जबकि बिना आवंटन अवैध रुप से रहने वाले गरीबों को अधिकारियों ने जांच और आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर खाली कराया था तो जल्द ही गरीबों को आवास मिलने की आस जगी थी। इसके भी करीब एक वर्ष पूरे हो गए। लेकिन गरीबों को आवास नहीं मिला।

कांशीराम आवास योजना के तहत करीब 36 परिवार के लिए तीन मंजीला भवन बसपा सरकार में ही बनकर लगभग तैयार हो गया था। इसके पास 60 आवासों युक्त आसरा आवास भवन भी है। इसका काम भी सपा सरकार में पूरा हो गया। लेकिन इनके भवनों का आवंटन नहीं हो पाया। बिल्थरारोड नगर पंचायत ईओ ब्रजेश गुप्ता के प्रयास से कुछ माह पूर्व ही कांशीराम आवास योजना व आसरा के तहत लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। जिसके सापेक्ष आपत्तियां लेकर निस्तारण भी कर दिया गया। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही आवंटन होना है। उक्त आवास आवंटन की अंतिम प्रक्रिया बलिया सीआरओ एवं बिल्थरारोड एसडीएम के संयुक्त स्वीकृति के बाद ही पूरा होना है।ईधर गरीबों को आवास न मिलने से नाराज पैक्सफेड के पूर्व चेयरमैन छट्ठूराम ने एकबार फिर अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी है। छट्ठू राम ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द ही आवंटन प्रक्रिया पूरा करने की मांग किया है। एक साल पूर्व भी छट्ठू राम ने उक्त मांग को लेकर बिल्थरारोड तहसील में अनशन किया था। लेकिन तब भी अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिया था। देखना होगा कि आखिर कब तक गरीबों को उनका आशियाना मिल पाता है। तिलक कुमार  

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago