अचानक उभांव थाना पहुचे SP, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसा न लेने का दिया सख्त निर्देश

बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने मंगलवार को उभांब थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात को चेक करने के बाद कार्यालय में अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, डयूटी रजिस्टर, पासपोर्ट रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर सहित आदि रजिस्टरों और उनके रख रखाव, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को भी चेक किया। एलपी ने थाना परिसर में बने बैरक, मालखाना, बंदी गृह, कम्प्यूटर रूम आदि की साफ-सफाई और मिशन शक्ति फेस 3 के संबंध में भी महिला आरक्षियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और महिला हेल्प डेस्क को भी चेक़ किया।थाने में तैनात सभी दरोगा, दीवान मुंशी, हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल के साथ बातचीत कर उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर एक भी रुपए न लेने की भी बात कही साथ ही पासपोर्ट वेरिफिकेशन रजिस्टर निकाल कर के वेरिफिकेशन वालों को फोन करके भी इस बात की जानकारी ली, कि किसी ने वेरिफिकेशन के नाम पर तो पैसा नहीं लिया।इतना ही नहीं एसपी ने थाने के पीछे भी जा करके देखा और उन सभी पुलिस वालों को कड़ी चेतावनी दी कि किसी भी दशा में फरियादियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए बिना वजह किसी को परेशान न किया जाए जाते-जाते नवनिर्मित चौकिया मोड़ पुलिस पिकेट का भी उन्होंने उद्घाटन किया। इस मौके पर शिव नारायन वैश क्षेत्राधिकारी रसड़ा व ज्ञानेश्वर मिश्रा प्रभारी निरीक्षक सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 hours ago