कहते हैं कि पत्नी अपने पति की हर गलती को माफ कर देती है सिवाय बेवफाई के. पति की ज़िन्दगी में किसी औरत औरत का दखल कोई भी पत्नी देख नहीं सकती.कुछ ऐसा ही हुआ यहाँ मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी डुमरी गांव में जहाँ पर एक शख्स को घघरौली गांव की एक महिला से प्यार हो गया और दोनों के बीच इस कदर नजदीकियां बढ़ गयी कि इसकी खबर वह शख्स की पत्नी को लग गयी.
फिर क्या था, इसके बाद शुरू हो गया पारिवारिक ड्रामा और बात जब काफी आगे बढ़ गयी तो इस मामले को निपटाने के लिए पंचायत बुलाई गयी. बांसडीहरोड के सती माई के स्थान पर पंचायत बैठी. दोनों पक्ष सामने आये. पति पत्नी. खैर पराई महिला का अपने पति पर हक जताता देख पत्नी खुद को रोक नहीं पाई और गुत्थम-गुत्थी शुरू हो गयी. इस बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी.
खैर, पत्नी का एक सुर में कहना था कि वह किसी और औरत को अपने पति के साथ नहीं रहने देगी. वहीँ दूसरी महिला का कहना था कि उसने बकायदा उस शख्स ने मंदिर में शादी की है. इस शोर के बीच आखिरकार पंचायत और पुलिस दोनों परेशान हो गयी और दिन भर चली इस पंचायत में कोई भी रास्ता नहीं निकला.
लेकिन अगले दिन जैसे ही पंचायत शुरू हुई और दोनों पक्षों के आपस में उलझने से पहले ही पुलिस ने कहा दिया कि चूँकि हिन्दू धर्म में एक पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला से शादी नहीं की जा सकती है. ऐसे में अब हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत इस शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा और इसे जेल भेजा जायेगा. बाकी पति और महिला आपस में लडती रहे. यह सुनकर महिला तो अपने पर अड़ी रही लेकिन पत्नी का दिल पसीज गया और उसने महिला के साथ रहना स्वीकार कर लिया और इस तरह अपने पति को जेल जाने से बचा लिया.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…