“बलिया और पूर्वांचल डू’बा है ले’किन सर’कार महोत्सव के मू’ड में है”

बलिया– पूर्वांचल में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण मची तबाही से सबसे ज्यादा बलिया जिला प्रभावित है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा से 29 हजार की आबादी को सड़क पर ला दिया है।  जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ को लेकर प्रमुख सचिव एवं राहत आयुक्त को जो रिपोर्ट भेजी गई है, उसमें इसका जिक्र है। लेकिन प्रसाशन अभी भी सुस्त और लापरवाह भी दिखाई पड़ रहा है ।

इसी बीच युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कहा की पूर्वांचल बाढ़ की विपदा झेल रहा है चारों ओर सिर्फ़ पानी ही पानी है और राज्य सरकार सोई है। वहीँ उन्होंने सरकार पर जाति-धर्म के आधार पर राहत सामग्री पहुचाने का भी आरोप लगाया है उन्होंने कहा की बाढ़ राहत में लोगों को जाति-धर्म के आधार पर राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है जो निंदनीय है ।

बलिया में मीडिया को संबोधित करते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश के प्रधानमंत्री मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें इस बाढ़ की कुछ चिंता नहीं है। बैरिया स्थित रिंग बाँध टूट जाने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों को घर छोड़ कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहना पड़ रहा है। रोहित सिंह ने कहा की जिस तरह जब रोम जल रहा था तो नीरो बंशी बजा रहा था उसी प्रकार आज बलिया और पूर्वांचल जलमग्न है और सरकार महोत्सव के मूड में है।

देश की अर्थव्यवस्था बिलकुल चरमरा गई है और सरकार लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है। योगी सरकार को बाढ़ में किसानों के हुए नुक़सान के लिए विशेष मुआवज़े की घोषणा करनी चाहिए। किसान हित का दावा करने वाली सरकार को बताना होगा की आख़िर किसानों के लिए उन्होंने अब तक क्या किया। जनता को धर्म के नाम पर भाजपा सरकार सिर्फ़ मूर्ख बना रही है। नौजवानों को जागरूक होकर देश के वैभव को आगे आना चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago