बलिया– सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एक तरफ जहां यूपी के थानो को हाइटेक बनाने के लिये करोड़ो-अरबो रुपये खर्च कर रहे है. वहीँ बलिया मे एक ऐसा भी थाना है जहां के पुलिस कर्मी थाने मे लाईट नहीं होने के चलते मोबाईल व टार्च की रोशनी मे जैसे-तैसे सरकारी कार्य को निपटा रहे है. बीते तीन दिनों से थाने में बिजली न होने के कारण ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज नहीं हो सकती है.
जिसके कारण फरियादियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.मामला सुखपुरा का है जहां कस्बे की बिजली खराब होने के चलते थाने पर बीते 3 दिनो से लाईट नहीं होने की वजह से थाने के इनवर्टर व बैटरी सब बैठ चुके है. वहीँ जनरेटर बीते कई दिनो जलकर खराब अवस्था में पड़ा हुआ है.
सुखपुरा थाने मे तैनात पुलिसकर्मी उमस भरी बरसात की गर्मी के बीच अपने मोबाइल व टॉर्च की रोशनी में सरकारी कार्य को निपटा रहे है. थाने के मुंशी योगेन्द्र यादव ने बताया कि बिजली के अभाव मे कंप्यूटर नहीं चल रहा है. जिसके चलते फरियादियों का ऑनलाइन एफआईआर नहीं लिखी जा रही है.
थाने के मुंशी ने बताया कि बिजली के अभाव मे कमप्यूटर नहीं चल पा रहा है ! जिसके चलते फरियादियों का आन-लाइन एफआईआर नहीं लिखा जा रहा है !
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…