बलिया– बलिया प्रशासन एवं शिक्षा विभाग स्वर जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में की गई अवकाश की घोषणा केवल सरकारी घोषणा बनकर रह गई तथा अवकाश अवधि के दूसरे दिन जिले के कई कस्बे व आसपास के गांवों के निजी स्कूलों पर कोई असर देखने को नहीं मिला तथा आज भी निजी स्कूल खुले रहे, जिस कारण स्कूली विद्यार्थियों को भारी बारिश में भी स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ा।
जिस पर अभिवावकों ने भी नाराजगी जाहिर की है। बलिया खबर के बेल्थारा रोड सूत्र के मुताबिक यहाँ भी कई निजी स्कूल, प्रशासन के आदेशों की खुलेआम धज्जिया उड़ाते पाए गए। इनमें मुख्यतः नवजीवन इंग्लिश स्कूल और सेंट जेवियर्स का नाम सामने आया है। मामलें की जानकारी विभाग के अधिकारियों को भी दी गई लेकिन किसी भी अधिकारी ने स्कूलों की छुट्टियां करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए।
वहीं दुसरी ओर बारिश के कारण विद्यार्थी परेशान नजर आए तथा निजी स्कूल संचालकों की दादागिरी के आगे उन्हे स्कूलों में जाने को मजबूर होना पडा। वहीँ अभिभावकों ने सरकार व प्रशासन से निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है। आपको बता दें कि प्रशासन का आदेश न मानने वालों के खि’लाफ स’ख्त ए’क्शन लेने की भी बात भी कही गयी थी। लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी की प्रशासन अब इनके खिलाफ कोई एक्शन लेता भी है या नहीं ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…