बलिया: भा’री सु’र’क्षा के बी’च आज महा’विद्यालयों में छा’त्र’संघ चु’ना’व के लिए मत’दान

बलिया के महाविद्यालयों में आज छात्रसंघ चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। इसको लेकर हर महाविद्यालयों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई है। खासकर शहर के तीनों प्रमुख कालेज टीडी कालेज, कुंवर सिंह व एससी कालेज पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। इन तीनों कालेजों में कुल 57 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह 9 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा।

शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवारों को शपथ भी दिलाई जाएगी। टीडी कालेज में डॉ. रमाकांत यादव, कुंवर सिंह पीजी कालेज में डॉ. फूलबदन सिंह एवं सतीश चन्द्र कालेज में डॉ. मान ¨सह को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर में होने वाले छात्र संघ के चुनाव में कुल 1840 मतदाता कुल 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि इस चुनाव में कुल 5 पदों पर 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदाताओं में 986 छात्र एवं 854 छात्राएं हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

29 तारीख को सुबह 9 बजे से मतदान आरंभ होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम की घोषणा के पश्चात विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। मतदान के लिए छात्रों को मूल परिचय पत्र एवं मूल फीस रसीद लाना अनिवार्य है। मथुरा पीजी कालेज में मथुरा पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव 29 सितम्बर को सम्पन्न होगा।

इसके लिए बैरेके¨टग, मतगणना टेबल, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी बब्बन राम ने बताया कि इस बार 1246 छात्र-छात्राएं चुनाव में भाग लेंगे जिसमें 721 छात्र व 525 छात्राएं हैं। इस चुनाव में उप चुनाव अधिकारी सुशील कुमार सहित 32 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago