बलि’या में बा’रिश से आ’फ’त, लोगों को या’द आई का’ले पा’नी की स’जा

बलिया में आई बा’ढ़ के बीच बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. भारी बारिश की वजह से जहाँ एक तरफ लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो दूसरी तरफ किसी तरह अगर घर से निकला भी जाए तो सड़कों पर पानी भरा हुआ है. हर तरफ जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. एक तरह से अघो षित छु’ट्टी का माहौ’ल देखने को मिल रहा है.

दुकानें खाली हैं. ग्राहक है नहीं. सुहाने के मौसम के बीच मायूसी भी अब लोगों के चेहरे पर दिखने लगी है क्योंकि बारिश का सीधा असर अब लोगों के काम पर पड़ने लगा है.
हालाँकि यह बारिश किसानों और खेती को फायदा ज़रूर पहुंचाएगी लेकिन शहर ज़िन्दगी पर इसके बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. आपको बता दें कि जलजमाव से सबसे ज्यादा परेशानी पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस वाले और उनके परिवार वालों को झेलनी पड़ रही है.

दरअसल पुलिस लाइन के दोनों तरफ से निकलने वाला नाला ओवरफ्लों हो चुका है और पानी अब पुलिस लाइन में बने घरों में घुसने लगा है. ऐसे में अब यह उनके लिए किसी सजा से कम नहीं है, जहाँ घर में भी सुकून नहीं मिल रहा है.
फिलहाल अभी बा’ढ़ ने ही आफत मचाई हुई थी कि बी बारिश ने एकदम अफरा तफ’री का माहौल पैदा कर दिया है.

हृदयपुर से लेकर मुरलीछपरा और बहुआरा, शिवपुर जैसी तमाम इलाकों की सड़कों पर पानी भरा हुआ है. बड़ी बात तो यह रही कि एसडीएम आवास परिसर तक में पानी भर आया बारिश की वजह से. वहीँ चैनपुर गुलौरा गांव बिजली का तार गिर गया और लाइट ठप हो गयी.

इसके अलावा मक्का और अरहर की फसलों के पानी में डूब जाने की वजह से भी काफी नुक्सान हुआ है.
हर तरफ लोग परेशान दिख रहे हैं. घर में भी सुकून नहीं है. खराब मौसम की वजह से टीवी केबल चल नहीं रहा है और मोबाइल में नेटवर्क की भी परेशानी आ रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

6 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago