बारिश के मद्देनज़र बलिया में इतने दिन तक बं’द रहेंगे स्कूल

एक तरफ जहाँ बलिया में बाढ़ आई हुई है, वहीँ दूसरी तरफ बारिश का सिलसिला भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बलिया के साथ साथ आस पास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों की ज़िन्दगी अस्त व्यस्त हो गयी है. घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा.

अब इसे देखते हुए बलिया जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि कल यानी कि 28 तारिख को बलिया के सभी सहायता और मान्यता प्राप्त से लेकर सीबीएससी और आईसीएससी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा बाढ़ और बारिश की वजह से जर्जर स्कूल भवन और क्लास के पास कोई स्टूडेंट न जा पाए, यह भी बलिया जिलाधिकारी ने सुनिश्चित करने को कहा है.

आपको बता दें कि प्रशासन का आदेश न मानने वालों के खि’लाफ स’ख्त ए’क्शन लेने की भी बात कही गयी है. आपको बता दें कि पितृविसर्जन के मद्देनज़र भी यह फैसला लिया गया है. बहरहाल, अब जिन स्कूलों में कल छुट्टी नहीं की गयी थी, उन्हें भी प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए अपने स्कूल में छुट्टी करनी पड़ेगी.


आपको बता दें कि बारिश फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रही है. बलिया के आस पास के इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है. सड़क पर पानी लगा हुआ और जो लोग निकल भी रहे हैं उन्हें तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यूँ देखा जाये तो इतनी बारिश में बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी दिक्कत हो रही थी.

ऐसे में प्रशासन के इस फैसले से बच्चो के लिए भी काफी आसानी हो गयी है. खैर, उम्मीद है कि स्कूल प्रशासन बलिया जिलाधिकारी के आदेश का पालन करेंगे और कल यानी कि 28 तारिख को अपना स्कूल बंद रखेंगे. फिलहाल कल भी मौसम ऐसा ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago