बलिया- राह’त सामग्री लेकर पंहुचा युवा चेतना, लोगों ने बयां किया अपना द’र्द

बलिया– बलिया के कुछ इलाके इन दिनों भी’षण बा’ढ़ की चपेट में आये हुए हैं और फिलहाल प्रशासन की तरफ से जो इंतज़ाम किये गए हैं वह नाकाफी ही नज़र आ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की हालात जस की तस बनी हुई है और अभी कुछ ही दिनों पहले सीएम के दौरे के बावजूद इलाके के लोगों के पलायन का सिलसिला जारी है।

खबर यह भी आई थी कि जिन इलाकों में बाढ़ आई हुई है, वह पर बिजली भी गायब हो गयी और प्रशासन ने न तो खाने पीने का इंतजाम किया और न ही जेनेरेटर का। खाने के भी लाले पड़े हुए हैं लेकिन इस बीच बैरिया में बाढ़ग्रस्त इलाक़े का दौरा युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया। रोहित सिंह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुचे थे। इस दौरान लोगों से मुलाक़ात कर रोहित सिंह ने उनकी समस्याओं को भी सु ना। इसके अलावा रोहित सिंह को देख लोगों का दर्द छलक पड़ा, उन्होंने लोगों की परेशानी सुनी और जल्द ही इसे हल करने की बात भी कही. उन्होंने कहा है कि वह हर मुमकिन कोशिश करेंगे और लोगों को राहत पहुंचाएंगे.

वहीँ रोहित सिंह ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की बलिया में बाढ़ की समस्याओं से निराकरण हेतु कोई ठोस कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि दुबे छपरा रिंग बाँध टूटने के कारण इस विपदा ने विकराल रूप ले लिया। रिंग बाँध टूट जाने के कारण लोगों के घर में पानी घुस गया है और लोग एनएच- 31 पर टेंट के अंदर सोने को मजबूर हैं। रोहित सिंह ने प्रशाशन को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बाढ़ अधिकारीयों के लिए बोनस के रूप में हो जाता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

बाढ़ प्राकृतिक विपदा है एसे समय में राजनीति और भेदभाव नहीं होना चाहिए लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता बेहद दुखद है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा की बलिया के बाढ़ समस्या के निराकरण हेतु बड़ा क़दम उठाना चाहिए। इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना,औसाफ आलम उर्फ़ चाँद,बैजू राय,मोहन सिंह,राज़ू बारी उर्फ़ विधायक,सुनील पासवान पिंटू,अजय ओझा,नरोत्तम बाग़ी,कृष्णा मिश्रा,रीता वर्मा,मोनू चौबे,चंपा पासवान,गुड्डु सिंह,अनुभव तिवारी गोलू,गौरव सिंह,आलोक राय सोनू,अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 hours ago