बलिया के बाढ़ पर क्या बोले सासंद वीरेन्द्र सिंह मस्त?

बलिया में फिलहाल लोगों को बाढ़ से राहत नहीं मिली है. हालाँकि गंगा नदी का अब घटने लगा है लेकिन तटवर्ती इलाकों की हालत अब भी जस की तस बनी हुई है. आपको बता दें कि बाढ़ ग्र’सि’त इलाकों का बीते दोनो सीएम योगी ने भी दौरा किया था और इसके बाद अधिकारीयों को राहत कार्य को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए थे लेकिन जैसा कि इलाके के लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. यहाँ तक की प्रशासन ने खाने पीने तक का इंतजाम ठीक से नहीं किया.

मुश्किल की इस घडी में इलाके के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इसकी वजह यह है कि न तो प्रशासन उनकी सुध ले रहा है और ही वह लोग जिन्हें उन्होंने जीतकर सांसद और विधायक बनाया था. हालत यह है कि लोगों को शौचालय के गेट पर शरण लेनी पड़ रही है. इलाके के सांसद हैं वीरेन्द्र सिंह मस्त लेकिन जब से बाढ़ आई है, वह खुद में मस्त है. या तो उन्हें इलाके की बदहाल स्थिति का अंदाजा नहीं है, या फिर यह भी हो सकता है कि वह इसका जायजा लेना ज़रूरी नहीं समझते हैं.

फिलहाल वह कहाँ है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. फोन पर भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. वही उनके निजी सचिव के मुताबिक वो महाराष्ट्र में किसान मोर्चे के किसी कार्यक्रम में गए हुए हैं. एक तरह जहाँ बलिया के बाढ़ की हर तरफ चर्चा हो रही है, वहीँ दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर बात बात पर पोस्ट करने वाले सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने इसे लेकर एक भी बयान नहीं दिया है. इसे लेकर लोगों में काफी नाराज़गी है.

इलाके के लोगों का कहना है कि राहत पहुंचाने की बात तो दूर की है, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने इस पर एक शब्द नहीं कहा. नहीं कुछ तो कम से कम संवेदना ही व्यक्त कर देते. खैर, बाढ़ को लेकर उनके पहले बयान का इंतजार है. जब उनका बयान आएगा तो हम अपडेट कर देंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 hour ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 hour ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 hour ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 hour ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 hour ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago