बलियाः कोलम्बस के छात्र ने सीबीएसई नेश’नल एथलेटिक्स मी’ट में लह’राया पर’चम

बलिया के कोलम्बस इण्टरनेशनल स्कूल का जलवा सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट में देखने को मिला। कौशाम्बी के रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर मीट में कोलम्बस स्कूल के आदित्य प्रताप सिंह ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बलिया का नाम रौशन कर दिया। दरअसल, रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया था।

जिसमें प्रदेशभर के 165 सीबीएसई स्कूल के छात्रों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में कोलम्बस इण्टरनेशनल स्कूल के 3 छात्रों ने भाग लिया था। इन्हीं छात्रों में आदित्य प्रताप सिंह ने जैवलिन थ्रो सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में भाग लिया था। आदित्य ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमा लिया और अपने स्कूल और ज़िले को गौर्वांवित कर दिया।

आदित्य की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह और प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने शाबाशी देते हुए आदित्य के उज्जवल भविष्य की कामना की। दीपक सिंह ने कहा कि आदित्य ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से स्कूल का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि आदित्य इसी तरह भविष्य में आगे बढ़े और एक अच्छा एथलीट बने।

बता दें कि कौशाम्बी के रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक मीट का 21 सितंबर को शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम देख बच्चों के बीच रिले रेस कराई गई। जिसके बाद मुख्य अतिथि गृह मंत्रलाय के निदेशक आर के स्वर्णकार ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर अर्जुन अवार्ड विजेता अभिन्न श्याम गुप्ता, श्यामबाबू गुप्ता, सैयद अब्बास अली, प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

31 minutes ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

32 minutes ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

34 minutes ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

36 minutes ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

38 minutes ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago