शर्मनाक- थाने के सामने महिला की पिटाई, पुलिस बनी रही तमाशाई

बलिया में यूपी पुलिस की लाचारी देखने को तब मिली जब मामला थाने में सुलझाने के बजाय थाने के दरवाजे पर एक महिला से मारपीट की गई। इस दौरान पुलिस तमाशाई  बनी देखती रही और पीड़ित महिला को घसीटती नजर आई| पूरा मामला नगरा थाना क्षेत्र के चचयां गांव का है। मारपीट के दौरान पुलिस दोनों पक्षों को अलग करने में लगी रही।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक  लखनऊ की रहने वाली गुंजन से बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के चचयां गांव के विमल सिंह ने शादी की और शादी के कुछ दिन बाद ही विमल गुंजन को छोड़कर भाग गया।

पीड़ित गुंजन अपने पति का पता लगाते हुए बलिया और अपने पति के गांव चचयां पहुंची लेकिन पति वहां नहीं मिला। थक हार कर गुंजन ने थाने पर शिकायत की तो रसड़ा सीओ ने न्याय का वादा करके वापस भेज दिया।

शुक्रवार को थाने पर सीओ साहब ने मामले की सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। विमल के घर के लोग थाने पहुंचे तो गुंजन भी अपनी सहेली के साथ थाने पहुंच गई।

गुंजन की बातों को संज्ञान में लेकर नगरा एसओ ने विमल के घर पहुंचे। न्याय की उम्मीद में पहुंची पीड़िता से थाने के सामने मारपीट हुई और न्याय फिर भी नहीं मिला। आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश में महिलाओं को भी घसीटा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago