बलिया- किसी भी परिस्थिती से निपटने के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी के मुख्य द्वार पर अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण किया गया।
इसमें जवानों की तैनाती पहले ही की गई है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के साथ आए दिन हो रहे बवाल से वे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।
इस पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली द्वारा अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना करते हुए एक एसआई सहित पांच सिपाहियों की तैनाती की थी। सीएमएस ने इमरजेंसी में ज्यादा विवाद को होने के कारण इमरजेन्सी प्रवेश द्वार पर स्थित चिकित्सक के कमरे को पुलिस चौकी के लिए चिह्नित की गई।
सीएमएस एस प्रसाद ने बताया कि इमरजेन्सी में पुलिस चौकी होने से वहां से पूरे अस्पताल में जवान निगरानी रख सकते है। वहीं वे पहले जो भवन दिया गया था उसमें आराम करेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…