DJL¶Fd»F¹FF : E³FE¨F IYe £FSF¶F QVFF ÀFZ £FRYF ªF¹F´Fi·FF ÀFZ°F¼ ÀFZ ´FeE¸F IYF¹FFÊ»F¹F °FIY ´FQ¹FFÂFF VF¼øY IYS°FZ ¹F¼½FFÜ
बलिया- मांझी घाट से लेकर बेलहरी तक गड्ढे युक्त राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने गुरुवार की सुबह जयप्रभा सेतु से बलिया जिलाधिकारी कार्यालय तक के लिए राष्ट्रगान गायन और भारत माता की जय का उद्घोष कर पद यात्रा शुरू की।
इस पदयात्रा के तहत युवा 14 जुलाई को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पद यात्रा समाप्त करेंगे। इस मौके पर नेतृत्वकर्ता युवा दुर्गविजय ¨सह झलन ने कहा कि सूबे के मुखिया योगी के फरमान के अनुसार पिछले वर्ष ही 15 जून तक सभी सड़कों को दुरुस्त होना निश्चित था, लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद भी द्वाबा से गुजरते एनएच के इस हिस्से को यूं ही छोड़ दिया गया।
सभी राजनीतिक लोग भी इस मुद्दे पर चुप हैं। वहीं आम लोग रोज दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कहा कि यदि ज्ञापन देने के तुरंत बाद इस सड़क की मरम्मत नहीं होती तो द्वाबा के युवा बड़े आंदोलन का भी शंखनाद करेंगे। डीएम कार्यालय पर आमरण अनशन भी किया जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…