अब वाराणसी से बलिया तक विद्युतीकरण होने के बाद इस रूट पर 14 जुलाई से मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेन दौड़े इतिहास बनाएगी .
14 जुलाई को प्रधानमंत्री से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है
जानें 10 बातें
1- इसमें आठ कोच लगाए जाएंगे।
2- बलिया और गाजीपुर के लोग सुबह यहां आएंगे और काम खत्म करके शाम को लौट भी सकेंगे।
3-दोनों जिलों के लोग कारोबार के अलावा इलाज के लिएभी बनारस आते हैं।
4-अब तक चल रही पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ होती है। ऐसे में एक और ट्रेन चलने से उन्हें सहूलियत होगी। .
5-बलिया से सुबह 5:40 पर चलेगी ट्रेन :ट्रेन का शिड्यूल जारी कर दिया गया है।
6-14 जुलाई को उद्घाटन के बाद 15 जुलाई से ट्रेन रेगुलर हो जायेगी।
7-14 जुलाई को शुभारंभ होने वाली गाड़ी का नंबर 65554 होगा।
8-यह ट्रेन सुबह 4.45 बजे चलेगी, जो वाराणसी 8.20 बजे पहुंचा देगी।
9-शाम को वाराणसी सिटी स्टेशन से यह ट्रेन 63297 नंबर से 5.40 बजे चलेगी जो बलिया रात 9.20 बजे पहुंच जायेगी।
10-इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:सागरपाली, फेफना, चितबड़ागांव, ताजपुर डेहमा, करीमुद्दीनपुर, ढोंढाडीह, यूसुफपुर, शाहबाज कुली, गाजीपुर घाट, गाजीपुर सिटी, आकुशपुर, सहेड़ा हाल्ट, नन्दगंज, बासुचक हाल्ट, तरांव, सैदपुर भीतरी, औड़िहार जंक्शन, सिधौना रामपुर हाल्ट, राजवाड़ी, कादीपुर, सारनाथ।.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…