आपसी सौहार्द्र व शांति-व्यवस्था की अपील करने के लिए सिकंदरपुर बैठक में गुरुवार को यहां पहुंचे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सहारा लिया। अटलजी द्वारा लाहौर में दिए गए भाषण का जिक्र किया। कहा कि उन्होंने तब कहा था ‘कल आए थे आज जा रहे हैं, यही दुनिया का दस्तूर है, आज जो हम कर रहे हैं वो इतिहास है लेकिन हम अपने भूगोल को नहीं बदल सकते, इसलिए पड़ोसियों के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के साथ रहें।’ इस भाषण के जरिए डीएम ने कस्बे में महावीरी झंडा जुलूस को सौहार्द्रपूर्ण माहौल में निकालने की अपील की।.
डीएम ने खासकर युवाओं का आह्वान किया कि धर्म के प्रति आस्था रखते हुए ही त्योहार को मनाएं। बुजुर्गों से अपील की कि नौजवानों को उचित मार्गदर्शन देकर शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने पर जोर दें।.
कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। पिछले साल की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस साल यदि किसी ने छोटी सी भी गड़बड़ी करने की कोशिश किसी की तो बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के कार्रवाई होगी। अपील की कि ऐसा प्रयास हो कि इसकी जरूरत ही नहीं आए।.
एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि सब मिलकर उत्सवों को आपसी प्रेम से मनाएं। हिदायत भी दी कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस अपने तरीके से अपना काम भी करेगी।.
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…