Categories: खेल कूद

रोहित के शतक के बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. टीम इंडिया की जीत में कुलदीप यादव और रोहित शर्मा की मुख्य भूमिका रही. कुलदीप ने पहली पारी में 6 विकट लेकर इंग्लैंड की टीम को 268 रन पर समेट दिया तो दूसरी पारी ने रोहित ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर अपनी टीम के लिए लक्ष्य को आसान कर दिया. भारतीय टीम ने 41वें ओवर में 59 गेंदें शेष रहते ही जीत हासिल कर ली.

269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शिखर धवन ने भारत को तेज शुरुआत दी. उन्होंने 27 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 40 रन बनाए. आठवें ओवर में जब टीम का स्कोर 59 रन था, धवन को मोईन अली की गेंद पर आदिल राशिद ने कैच किया. इस समय तक रोहित शर्मा संभल कर खेल रहे थे. दूसरे छोर पर विरोट कोहली का साथ मिलते ही उन्होंने भी अपने हाथ खोल दिए. रोहित ने 49 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके थोड़ी देर बाद कोहली ने भी अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की. कोहली ने 82 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 75 रन बनाए. उन्हें राशिद की गेंद पर बटलर ने आउट किया. अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में यह पहला मौका है जब कोहली स्टंप हुए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago